रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में बीजेपी ने करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने 7 नवंबर को नितिन नवीन के कार्यक्रम मेंधरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की तैयारी है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी के कारण इस आयोजन को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कार्यक्रम को लेकर बीजेपी संगठन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। पार्टी ने आयोजन में करीब एक लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।
इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनजातीय समाज के लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।धरमजयगढ़ में आयोजन स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और आवागमन से जुड़ी तैयारियां भी की जा रही हैं।धरमजयगढ़ में होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को सामने लाया जाएगा।कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और समाज के विकास में उनकी भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनजातीय हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।