सार्वजनिक स्वच्छता में सुधार और खुले में पेशाब की समस्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) ने बुधवार को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 30 नए सार्वजनिक यूरिनल (मूत्रालय) का उद्घाटन किया।
बीएमसी ने बताया कि यह परियोजना शहर के तीनों प्रशासनिक जोनों में 200 से अधिक सार्वजनिक यूरिनल स्थापित करने की व्यापक योजना का हिस्सा है।
नए यूरिनल यूनिट-1 मार्केट, रसूलगढ़ बस स्टैंड, बापूजी नगर, एजी स्क्वायर पार्क, बरामुंडा, नयापल्ली, आईडी मार्केट, प्रियदर्शिनी मार्केट, खंडगिरि, श्रीया टॉकीज और एन-3 पार्क सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बनाए गए हैं।
बीएमसी के अनुसार, इन सुविधाओं का उद्देश्य व्यावसायिक क्षेत्रों, परिवहन केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इससे खुले में पेशाब की घटनाओं में कमी आएगी और शहर को अधिक स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर बनाने में मदद मिलेगी।
नगर निगम ने बताया कि सभी 30 सार्वजनिक यूरिनल पूरी तरह नि:शुल्क होंगे। इनका उपयोग आम लोग प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे।
बीएमसी ने यह भी जानकारी दी कि शहरी स्वच्छता ढांचे को और मजबूत करने के लिए शहर के तीनों प्रशासनिक जोनों में 200 से अधिक सार्वजनिक यूरिनल स्थापित करने की योजना पर कार्य जारी है।