धनबाद मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को हड़कंप मच गया। धमकी के बाद एहतियातन के तौर पर पूरे डाकघर परिसर को खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर सघन जांच में जुट गई। पुलिस डाकघर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से तलाशी ले रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में मेरे भगवान का हुआ अपमान लिखते हुए डाकघर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। मेल में लिखा है कि पैगंबर मोहमद का अपमान हुआ है।
हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।