बंगाली एक्टिविस्ट गार्गा चटर्जी गिरफ्तार

  • May 12, 2026
Khabar East:Bengali-Activist-Garga-Chatterjee-Arrested
कोलकाता,12 मईः

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भड़काऊ टिप्पणियां करने और ईवीएम को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने गार्गा चटर्जी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग की शिकायत के बाद की गई। आयोग ने कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गार्गा चटर्जी सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों के जरिए ईवीएम को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे थे। निर्वाचन आयोग की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम डिवीजन ने जांच शुरू की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने कहा कि गार्गा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर ईवीएम में छेड़छाड़ और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों को लेकर पोस्ट किए थे। इन पोस्ट्स की वजह से राजनीतिक दलों के बीच अलग-अलग तरह की धारणाएं बनीं और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

   पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बताया कि इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने गार्गा चटर्जी को दो बार नोटिस भेजा, लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसके बाद उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने यह भी कहा कि पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक और मामला दर्ज किया था, क्योंकि गार्गा चटर्जी लगातार सोशल मीडिया पर अलग-अलग समुदायों को लेकर भड़काऊ बातें लिख रहे थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: