जनवरी 2020 से भुवनेश्वर से सूरत के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ान

  • Oct 10, 2019
Khabar East:Bhubaneswar-Surat-Direct-Flight-From-Jan-2020
भुवनेश्वर,10 अक्टूबरः

ओडिशा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। ओडिशा के लोग अब यहां से अब सीधे सूरत के लिए हवाई सफर कर सकते हैं। लोगों की मांग को अब हरी झंडी मिल गई है। उनका सपना अब पूरा हो रहा है। जनवरी 2020 से अब भुवनेश्वर से सूरत तक एयर इंडिया की सेवा शुरू हो रही है। भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षडंगी ने गुरुवार ट्विटर कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने ट्वीट कर बताया कि नगर विमानन मंत्रालय ने एक जनवरी 2020 से भुवनेश्वर और सूरत के बीच सीधी एयर इंडिया की उड़ान शुरू करने की अनुमति दे दी है। यात्री सप्ताह में तीन दिन उड़ान सेवा का लाभ उठा सकते हैं। षडंगी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से आज मुझे बेहद खुशी हो रही है। षडंगी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भुवनेश्वर और सूरत के बीच सीधी एअर इंडिया उड़ान शुरू करने का अनुरोध किया था। एक जनवरी 2020 से अब यह सेवा शुरू होगी। सूरत में हमारे ओडिया मित्र भी यह चाहते थे। इस मांग को पूरा करने के लिए षडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी का आभार जताया है।  इससे पहले इसी साल जुलाई में अपराजिता सारंगी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से सूरत के लिए सीधी उड़ान का अनुरोध किया था।

  यहां उल्लेखनीय है कि काफी संख्या में ओडिशा के लोग सूरत में रहते हैं और कारोबार करते हैं। वहां व्यापार और वाणिज्य उद्योगों के विभिन्न क्षेत्रों में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से सूरत के लिए कोई सीधी फ्लाइट न होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस पल का उन्हें काफी लंबे समय से इंतजार था। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पिछले दिनों सीधी उड़ानों की शुरुआत के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: