ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उनके उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाति परिड़ा तथा विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने दोल पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री माझी ने ट्वीट कर कहा कि "पवित्र दोल पूर्णिमा के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान दोल गोविंद की असीम कृपा से सभी का जीवन खुशियों और शांति से भर जाए।"
सिंह देव ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "दोल पूर्णिमा के अवसर पर सभी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई।"
फाल्गुन मास की यह पावन पूर्णिमा सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और गर्मजोशी लाए और उनके जीवन में रंग भर दे।
इसी तरह प्रभाति परिड़ा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक वीडियो संदेश के माध्यम से, परिड़ा ने कहा कि दोल पूर्णिमा और रंगों के त्योहार होली के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान दोल गोविंद का आशीर्वाद सभी के जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर दे।
वही, विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी ओडिशा के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की। पटनायक ने भी ट्वीट कर दोल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। भगवान श्री दोलगोविंद की कृपा सभी के जीवन को खुशियों से भर दे।"