सीएम सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में फहराया तिरंगा

  • Aug 15, 2026
Khabar East:CM-Samrat-Chaudhary-hoisted-the-Tricolour-at-Gandhi-Maidan-for-the-first-time
पटना,15 अगस्तः

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में झंडोतोलन किया। इस अवसर पर सीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हाई लेवल कमेटी बनाने की घोषणा की। सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सुधार के लिए राज्य स्तरीय सुधार समिति गठित करने की बड़ी घोषणा की। सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने संबोधन में नौ बार नाम लिया। प्रधानमंत्री मोदी का भी कई बार नाम लिया। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पर्यटन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जो काम हो रहा है उसकी चर्चा भी मुख्यमंत्री ने की। इसके साथ ही सीएम ने एक करोड़ नौकरी रोजगार 2030 से पहले देने का वादा किया। 11 ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप, हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो के साथ 5 लाख करोड़ निवेश की बात भी कही।

 मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद 13 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गयीं। कृषि विभाग की डिजिटल कृषि, जीविका की महिला उद्यमिता, बिहार मौसम सेवा केंद्र, अग्निशमन सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मॉडल स्कूल, नागरिक सुरक्षा, उद्योग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनी दर्शक दीर्घा से लोगों ने झांकियों और परेड का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: