‘विकसित पश्चिम बंगाल’ के लिए सीएम शुभेंदु ने मांगा सबका साथ

  • Aug 15, 2026
Khabar East:CM-seeks-everyones-support-for-a-Developed-West-Bengal
कोलकाता,15 अगस्तः

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के विकास को लेकर बड़ा विजन सामने रखा। रेड रोड पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारतके लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित पश्चिम बंगालका निर्माण जरूरी है। उन्होंने राजनीतिक संकीर्णता से ऊपर उठकर सभी लोगों से राज्य को भारत सर्वश्रेष्ठबनाने के अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार, महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के साथ राज्य के हर हिस्से में विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने पहाड़ से समुद्र और जंगलमहल से तराई-डुआर्स तक समान रूप से विकास का विस्तार करने की बात कही।

 शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार रेड रोड पर स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम्और राष्ट्रगान हुआ। समारोह में 14 आईपीएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद परेड और झांकियों का प्रदर्शन हुआ।

 रेड रोड पर इस बार स्वतंत्रता दिवस की परेड में एक खास बदलाव भी देखने को मिला। पहली बार परेड में कमांडर और सहायक, दोनों की व्यवस्था की गई। समारोह में कुल 12 झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें श्यामाप्रसाद मुखर्जी की झांकी भी शामिल थी। इसके अलावा कन्यारत्न, अन्नपूर्णा योजना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दुर्गाशक्ति वाहिनी, कोलकाता पुलिस और कोलकाता नगर निगम समेत विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़ी झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: