भुवनेश्वर में भव्य परेड के साथ ओडिशा ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  • Aug 15, 2026
Khabar East:Odisha-Celebrates-80th-Independence-Day-With-Grand-Parade-In-Bhubaneswar
भुवनेश्वर,15 अगस्तः

ओडिशा ने शनिवार को देश के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया। राज्य स्तरीय समारोह भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग पर आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भारत के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम, सक्रिय राष्ट्रीय नेतृत्व में देश की प्रगति और विकसित ओडिशाके निर्माण के लिए राज्य सरकार के रोडमैप पर प्रकाश डाला।

शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री माझी ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, वीर सुरेंद्र साई, उत्कलमणि गोपबंधु दास और उत्कल गौरव मधुसूदन दास के बलिदानों को याद किया।

 उन्होंने पाइक विद्रोह के महान आदिवासी नेताओं बक्शी जगबंधु और ज राजगुरु को भी स्मरण किया। राष्ट्रीय आंदोलन में ओडिशा की भूमिका पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1817 के पाइक विद्रोह से लेकर विभिन्न आदिवासी विद्रोहों तक राज्य की समृद्ध प्रतिरोध की विरासत भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अभिन्न आधारशिला रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: