द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी ओडिशा के लिए गर्व का क्षण: नवीन पटनायक

  • Jun 26, 2022
Khabar East:Draupadi-Murmus-Presidential-candidature-is-a-proud-moment-for-Odisha-CM-Naveen
भुवनेश्वर, 26 जूनः

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी है। सीएम नवीन पटनायक ने मुर्मू से बात करने के बाद कहा कि उनकी उम्मीदवारी वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। हम ओडिशा से उनके पक्ष में हर वोट हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।

हाल ही में बीजद अध्यक्ष ने ओडिशा के सभी विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की अपील की थी।

पटनायक ने मंगलवार को खुलासा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुर्मू की उम्मीदवारी पर उनसे पहले चर्चा की थी। सीएम ने यह भी कहा कि उन्हें यकीन है कि मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक शानदार मिसाल कायम करेंगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: