संघ कार्यालय पर हमला मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

  • Jun 18, 2026
Khabar East:Four-accused-arrested-in-connection-with-the-attack-on-the-Sangh-office
रांची,18 जूनः

राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पर हुए हमले में शामिल दोनों हमलावरों सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपी रांची से ट्रेन के जरिए दिल्ली की तरफ फरार होने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली, तब उन्होंने रांची से लेकर कोडरमा तक दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की हर बोगी को खंगाल दिया। रांची पुलिस की टीम को सफलता कोडरमा में हाथ लगी, जहां से दोनों आरोपी धर दबोचे गए। पूरे मामले में रांची पुलिस के द्वारा गुरुवार की शाम तक विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी से एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसके बाद इसमें एनआईए (NIA) की भी एंट्री हो सकती है।

 संघ के रांची कार्यालय पर हमले की साजिश क्यों रची गई, इसका खुलासा अब पुलिस के द्वारा किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों से रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले की जांच के लिए घटना के बाद एनआईए का आना एक महज संयोग नही था। वहीं सवाल यह भी है कि रांची में बैठ कर संघ कार्यालय पर हमले की साजिश रची गई, लेकिन न एटीएस को इसकी हवा लगी और न ही लोकल पुलिस को।

Author Image

Khabar East

  • Tags: