मोकामा विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर जेडीयू ने बड़ी कार्रवाई की है। नीलम देवी को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से हटा दिया गया है, जिसके बाद उनका राज्य मंत्री का दर्जा छिन गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है, जिसने राज्य के राजनीतिक पारे को अचानक बढ़ा दिया है। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई थी। साथ ही पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके साथ ही उनकी पत्नी नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई। उन्हें भी छह वर्षों के लिए दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
बतादें कि 2022 में एके-47 बरामदगी मामले में अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद, नीलम देवी ने राजद की टिकट पर उपचुनाव लड़ा था और मोकामा से विधायक चुनी गई थीं। 2024 में एनडीए में शामिल हो गईं थीं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पुनर्गठित 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' में नीलम देवी को सदस्य बनाए जाने के बाद उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था, लेकिन अब वह दर्जा समाप्त हो गया है।