जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने ली विधानसभा की सदस्यता

  • Aug 17, 2026
Khabar East:Jan-Suraaj-convener-Prashant-Kishor-has-taken-membership-of-the-Legislative-Assembly
पटना,17 अगस्तः

जन सुराज के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज (सोमवार) बिहार विधानसभा की सदस्यता की शपथ ले ली है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इस सदन का सदस्य बनना गौरव की बात है। जिस सदन के जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, श्री कृष्ण सिंह, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, रामविलास पासवान, केदार पांडे और सुशील मोदी जैसे नेता सदस्य रहे हैं, उस सदन का सदस्य बनना मेरे लिए गौरव की बात है।

 दरअसल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन राज्यसभा के सदस्य बने और उसके बाद 30 जुलाई को बांकीपुर उपचुनाव हुआ था। तीन अगस्त को बांकीपुर विधानसभा का रिजल्ट आया जिसमें प्रशांत किशोर ने एनडीए उम्मीदवार को करीब 20,000 वोटों से हराया। जीत के बाद आज विधानसभा की शपथ ले ली।

Author Image

Khabar East

  • Tags: