बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पिछले कई दिनों से भाजपा की लिस्ट का लोग इंजतार कर रहे थे। मंगलवार दोपहर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने जदयू के अलावा अपने किसी भी अन्य सहयोगी दलों को एक भी सीट नहीं दिए हैं। आठ सीटों में चार सीट जदयू को दिया और चार पर आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।