पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। यानी सरकार में उनकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। अब राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों से जुड़े काम में सलाहकार की भूमिका दी है। यह विभाग सरकार के लिए अहम है, क्योंकि इसका सीधा संबंध राज्य की सूचना व्यवस्था, संस्कृति और कला से जुड़े मामलों से है। इस विभाग की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पास है। यानी मिथुन की भूमिका सलाह देने की होगी, लेकिन उनके पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।