विद्यासागर विश्वविद्यालय में लैंगिक समानता पर मंथन

  • Oct 07, 2026
Khabar East:Deliberations-on-gender-equality-at-Vidyasagar-University
मिदनापुर,07 अक्टूबरः

ईश्वरचंद्र विद्यासागर के नाम पर स्थापित विद्यासागर विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत लैंगिक समानता और महिलाओं की गरिमा से जुड़े विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्त्री अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शोधार्थियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यासागर की सामाजिक सेवा और लैंगिक समानता संबंधी विचारों को समकालीन जीवन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान, 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के सिस्टर निवेदिता सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का विषय “महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय संकल्प: विद्यासागर की समर्पित सामाजिक सेवा” था। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार कर ने किया। उन्होंने ऐसे शैक्षणिक वातावरण के महत्व पर जोर दिया, जहां छात्राएं लैंगिक समानता के अपने मौलिक अधिकार का उपयोग कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को ईश्वरचंद्र विद्यासागर के दृष्टिकोण और मिशन से स्वयं को जोड़ने पर भी बल दिया।

 कला एवं वाणिज्य में स्नातकोत्तर अध्ययन के संकाय परिषद के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर अरिंदम गुप्ता तथा कुलसचिव डॉ. जयंत किशोर नंदी ने उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के साहित्य एवं भाषा से जुड़े पांच विभागों के संकाय सदस्यों ने विषय विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: