अपराध नियंत्रण व सुरक्षा को लेकर रात्रि वाहन जांच अभियान

  • Feb 22, 2026
Khabar East:Night-vehicle-checking-campaign-for-crime-control-and-security
सारण, 22 फ़रवरीः

जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। बीती देर रात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच और गश्ती अभियान चलाकर संदिग्धों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी।अभियान के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गश्ती दल ने जिले के संवेदनशील स्थलों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की और उनके वाहनों की तलाशी ली। वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके।

 पुलिस के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य जिले में चोरी, लूटपाट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों में भय पैदा करना और आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना ताकि वे भयमुक्त वातावरण में रह सकें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: