केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने सुकमा में कहा- बुलेट पर बैलेट भारी

  • Oct 07, 2018
Khabar East:No-need-of-Bullet-in-poll-Jual-Oram
जगदलपुर, 07 अक्टूबर:

केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने सुकमा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में बुलेट से ज्यादा बैलेट प्रभावशाली होता है क्योंकि बुलेट से शासन करना असंभव है। उन्होंने करीब 8 करोड़ 84 लाख के निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। ओरांव ने कहा कि जनजातियों के उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ में अच्छा काम हुआ है। विकास के लिए पैसों की कभी कमी नहीं आएगी। प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए कार्य हुए हैं। बस्तर जिले के बेसोली व कोंडागांव जिले के गोलावंड में बालक-बालिका आवासीय परिसरों के लोकार्पण के साथ सुकमा जिला मुख्यालय में भूमिपूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा है कि आदिवासी बहुल बस्तर संभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में बीते पंद्रह सालों में उंची छलांग लगाई है। शिक्षा क्षेत्र में सुधार और सुविधाएं जुटाने का यह अभियान लगातार जारी रहना चाहिए। ओरांव ने यह बात शनिवार को बस्तर ब्लाक के ग्राम बेसोली स्थित एजुकेशन हब में एकलव्य विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद समारोह का संबोधित करते हुए कही। सभा में जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद दिनेश कश्यप व आजाकवि एवं शिक्षा मंत्री केदार कश्यप आदि भी उपस्थित थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: