सीएम माझी व डिप्टी सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर में सशत्र बलों की बहादुरी को किया सलाम

  • May 07, 2025
Khabar East:Odisha-CM-Deputy-CMs-Salute-Armed-Forces-Bravery-In-Operation-Sindoor
भुवनेश्वर, 07 मईः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी और उपमुख्यमंत्रियों केवी सिंहदेव   प्रभाति  परिड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमलों में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता की प्रशंसा की है। नेताओं ने ट्विटर पर सशस्त्र बलों की सटीकता और दृढ़ संकल्प के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

 मुख्यमंत्री माझी ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि 'सिंदूर' बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो हमारे सैनिकों की भावना को दर्शाता है।

 उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में, 'सिंदूर' केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। यह भावना हमारे सैनिकों के दिलों में भी गूंजती है। भारत केवल अपनी रक्षा कर रहा है, बल्कि आतंकवाद के पूर्ण उन्मूलन की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। हम अपने सशस्त्र बलों की बहादुरी को सलाम करते हैं। हम अपनी सेना के साथ खड़े हैं। हमें अपनी सेना की जीत पर विश्वास है। जय हिंद। भारत माता की जय। वहीं डिप्टी सीएम केवी सिंहदेव का ट्वीट भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता को मजबूती से प्रदर्शित करता है, जो संप्रभुता और सुरक्षा के लिए राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि भारत संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। मैं अपने बहादुर सशस्त्र बलों को ऑपरेशन सिंदूर में उनकी सटीकता और अटूट संकल्प के लिए सलाम करता हूं आतंक के खिलाफ एक निर्णायक हमला जो एक स्पष्ट संदेश देता है: हमारे देश के लिए खतरे कभी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनका साहस और बलिदान एक मजबूत और एकजुट भारत की भावना का प्रतीक है। हम अपनी मातृभूमि के हर इंच की रक्षा के अपने मिशन में दृढ़ हैं। जय हिंद!

 वहीं, प्रभाति परिड़ा के ट्वीट ने भी इसी तरह की भावना को दोहराया, जिसमें कहा गया, “ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस

Author Image

Khabar East

  • Tags: