सीएम साय ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, कांकेर के अखिल सेन ने किया टॉप

  • May 07, 2025
Khabar East:CM-Sai-released-the-12th-result-Kankers-Akhil-Sen-topped
रायपुर,07 मईः

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर 97.40 प्रतिशत के साथ मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी रही। इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 87.04% रहा था।  सीएम ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

 बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 81.87 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम (CGBSE CG Board Result 2025) सीजीबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया गया है। परीक्षार्थी यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: