डीजे गाड़ी पलटने से एक की मौत, 10 से अधिक घायल

  • Oct 23, 2026
Khabar East:One-Dead-Over-10-Injured-As-DJ-Vehicle-Overturns-In-Malkangiri
भुवनेश्वर,23 अक्टूबरः

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में शुक्रवार सुबह माथिली के पास एक डीजे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन का टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। डीजे वाहन धर्मगढ़ से मलकानगिरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे माथिली के निकट अनलाजोड़ी इलाके में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

 हादसे के बाद घायलों को घटनास्थल से बचाकर इलाज के लिए माथिली अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर माथिली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: