जिले के शहरी क्षेत्र का इलाका बीबीगंज में जलजमाव से परेशान लोगों ने निगम कर्मियों को बना लिया। बताया जा रहा है कि इलाके से बीते करीब 2 महीने से वर्षा का पानी निकल नहीं पा रहा है जिसके कारण इस मुहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों के अंदर और सड़क पर पानी भरा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है औऱ निगम के दो तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर पानी निकासी नहीं की जाती है तो स्थानीय आमजन 24 घंटे के बाद उग्र आंदोलन करेंगे।