पश्चिम बंगाल पुलिस में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार का एक बार फिर से तबादला कर दिया गया है। सुप्रतिम सरकार को एडीजी सीआईडी के पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही कई आईपीएस और डब्ल्यूबीपी पदों में फेरबदल किया गया है। यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया। बारुईपुर मामले में दो एएसपी को भी हटाया गया है।ममता बनर्जी के करीबी मानेजानेवाले आईपीएस सुप्रतिम सरकार का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। उन्हें एडीजी सीआईडी के पद से हटाकर एडीजी टेलीकॉम के पद पर नियुक्त किया गया है। यह अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद है। उन्हें डीजी सीआईडी के पद पर लाया गया है। डीजी सीआईडी के पद पर नटराजन रमेशबाबू को लाया गया है। नटराजन रमेशबाबू तृणमूल शासन के दौरान वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच का जिम्मा संभाला था। वे एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर पद से त्रिपुरारी अथर्व को हटा दिया गया है। बिधाननगर के नये सीपी है अमित राठौर। बारुईपुर के दो अतिरिक्त एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। पिनाकी दत्त को हटाकर आतिश बिश्वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। सूर्यपुर घटना ने पुलिस में मुख्यमंत्री की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए थे। यह सवाल भी उठा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने में देरी क्यों कर रहे थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।