पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात

  • Oct 20, 2026
Khabar East:Suvendu-met-with-the-victims-family-in-Purba-Bardhaman-district
कोलकाता,20 अक्टूबरः

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान में उस महिला और उसके बेटे के परिवार से मुलाकात की, जिनकी कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में मौत हो गई थी। मुलाकात के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उनके दौरे को देखते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने तोगोर बेज (37) और संदीप बेज (14) के परिवार वालों से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्वी बर्धमान जिले के माधवदीघी इलाके में स्थित उनके घर पर परिजनों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे पास आपको सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं हैं, और न ही मेरे पास उन्हें वापस लाने की शक्ति है जो हमें छोड़कर चले गए हैं। मैं आपका दर्द महसूस कर सकता हूं। मैं आपको 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे रहा हूं।' सीएम हुगली जिले के आरामबाग में पियाली प्रमाणिक के घर भी जाने वाले हैं, जिनकी मौत भी कोलकाता दुर्गा पूजा की भगदड़ में हो गई थी। प्रमाणिक, तोगोर की रिश्तेदार (ननद/भाभी) थीं।

 बता दें कि कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम शुभेंदु ने मुआवजे की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने 13 पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। हादसे के बाद सीएम ने पूरे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। इस दौरान मृतक परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और 1 सदस्य को नौकरी देने साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का एलान किया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: