सोते समय महिला व बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

  • Jun 08, 2026
Khabar East:Woman-and-daughter-hacked-to-death-with-an-axe-while-sleeping
भुवनेश्वर,08 जूनः

ओडिशा के संलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गिरिपाली खड़ियापड़ा इलाके में एक महिला और उसकी बेटी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई।

मृतकों की पहचान उर्कुली पात्र और उनकी बेटी लिलीमा जोड़ा के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मां-बेटी सोमवार रात अपने घर के खुले आंगन में सो रही थीं। इसी दौरान एक हमलावर ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को संदेह है कि यह दोहरा हत्याकांड जादू-टोना से जुड़े विवाद का परिणाम हो सकता है। मामले में पड़ोस के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 गौरतलब है कि लिलीमा जोड़ा की शादी हो चुकी थी, लेकिन वह अपने मायके में रह रही थीं।

घटना की सूचना मिलने के बाद संभलपुर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी। हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: