सीएम माझी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की मुलाकात

  • Jul 03, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Meets-BJP-National-President-Nitin-Nabin-In-Delhi-Discusses-Odishas-Progress
भुवनेश्वर,03 जुलाईः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ओडिशा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री माझी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ओडिशा के विकास, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आने वाले दिनों की कार्ययोजना को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'समृद्ध ओडिशा' और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।"

इस बीच, भाजपा के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मनमोहन सामल भी दिल्ली में मौजूद हैं। उनका भी आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: