यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल

  • Jul 03, 2026
Khabar East:Passenger-bus-overturns-over-10-injured
जशपुर,03 जुलाईः

कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी में तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रामगढ़ (झारखंड) से कोरबा जा रही जय बालाट्रैवल्स की यात्री बस सुबह करीब 3:30 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डायवर्सन में पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, जिससे बस पलटते ही चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरपानी के पास डायवर्जन पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

 घटना की सूचना के बाद कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को बाहर निकालाने के बाद उन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सीएचसी भेजा गया है। 10 यात्री घायल हुए हैं, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: