सड़क पर खड़ी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

  • Apr 26, 2026
Khabar East:Car-parked-on-road-catches-fire-driver-jumps-out-to-save-life
गढ़वा,26 अप्रैलः

जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार चालक ने सूझ-बूझ के साथ अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि शहर के दानारो नदी बाईपास के पास स्थित एक कार खड़ी थी। घटना के वक्त कार चालक भी उसमें बैठा हुआ था। इसके अलावा कुछ सामान भी रखे हुए थे। चालक की जैसे ही आग की चिंगारी पर नजर पड़ी, उसने तुरंत कार से छलांग लगा दी। कड़ी धूप व आग की तेज लपटों के कारण कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

 घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला एवं सभी को घटनास्थल से हटाया। खबर मिलने के बाद जबतक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर कुछ कर पाती तबतक कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुकी थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: