डामर फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरातफरी

  • Oct 19, 2026
Khabar East:Chaos-due-to-fire-in-asphalt-factory
रायपुर,19 अक्टूबरः

राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब  डामर (टार) फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई। दरअसल, उरला थाना इलाके में स्थित पोरवाल टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में यह आग लगी है। फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इसी वक्त फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जूट गई। आशंका जताई जा रही कि प्रोसेसिंग के समय टार लीक होने से यह आग लगी। फिलहाल जांच जारी है। बताया जा रहा है कि उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित पोरवाल टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में दूसरी बार आग लगने की घटना सामने आई है। करीब चार माह पहले आग से दो श्रमिक बुरी तरह झुलसे थे। बार-बार आग लगने की घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और मजदूरों की जान पर खतरे को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पहली घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए।

 वहीं, संबंधित विभागों की जांच और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि फैक्ट्री में आग लगने की घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं? क्या यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं?

Author Image

Khabar East

  • Tags: