मुख्य सचिव अनु गर्ग ल विभिन्न सरकारी विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का आकलन करने के लिए जिला कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव देवरंजन कुमार सिहं सहित संबंधित विभागों के प्रधान सचिव और आयुक्त भी मौजूद थे।
बैठक में विधायक निधि, सांसद निधि और मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजनाओं के तहत परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति और प्रगति की समीक्षा की गई। अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और लंबित परियोजनाएँ शुरू करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में लघु खनिज प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं और उनके समाधान, खनिज संसाधनों की पहचान के लिए जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) जमा करने, हवाईअड्डा और हेलीपोर्ट परियोजनाओं के क्रियान्वयन (जिसमें भूमि अधिग्रहण और प्रतिपूरक वनीकरण शामिल है), जिलों में आबकारी विभाग की सुविधाओं के लिए स्थान चिन्हित करने, मेगा पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, विभागों के बीच समन्वय और परियोजना कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई।
बैठक में निर्देश दिया गया कि एकल-ग्राम पेयजल परियोजनाएं और सौर ऊर्जा आधारित पेयजल परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूरी की जाएं। योजना एवं समन्वय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।