कटक में 18.60 लाख रुपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

  • Feb 18, 2026
Khabar East:Woman-Arrested-With-186gm-Heroin-Worth-Rs-1860-Lakh-In-Cuttack
भुवनेश्वर,18 फरवरीः

कटक में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय रुबी बेगम नामक युवती को 186 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है  जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 18.60 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 18 फरवरी 2026 को आबकारी निरीक्षक एवं प्रवर्तन शाखा, यूनिट-1 कटक (फ्लाइंग स्क्वाड) द्वारा की गई। यह ऑपरेशन एक्साइज कमिश्नर के डायरेक्शन और समरजीत दाश (SE) व रोशन इसु हासदा (DSE) की देखरेख में अश्विन हॉस्पिटल रोड साइड के पास सतिचौरा में किया गया।

कटक जिले की रहने वाली रुबी बेगम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत अपराध करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और ड्रग्स से जुड़े संभावित नेटवर्क तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

छापेमारी टीम में हीरा दलपति, एस.के. साकिर उल्ला, ए.आर. मल्लिक, आलोक खटुआ, कर्ण उरांव, सविता मल्लिक, अर्नपूर्णा गांडा, गौरांग नायक, देवाशीष बेहरा, सुमित नायक, रंजीत साहू, पवित्र दास और जगन्नाथ साहू शामिल थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: