सिविल सर्जन पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

  • Oct 12, 2026
Khabar East:Civil-Surgeon-arrested-on-charges-of-sexual-exploitation
कोडरमा,12 अक्टूबरः

नाबालिग लड़की से यौन शोषण के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आदिवासी नाबालिग लड़की ने सिविल सर्जन पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एसपी कुमार शिवाशीष ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, नाबालिग इलाज के लिए डॉ. अनिल कुमार के प्राइवेट क्लिनिक गई थी, जहां वह उनके संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि डॉ. अनिल कुमार ने उसे झांसे में लेकर कई बार उसका यौन शोषण किया। जिसके बाद उसने इस मामले में ऑनलाइन जीरो एफआईआर दर्ज कराई। बाद में, कोडरमा महिला पुलिस थाना में सिविल सर्जन के खिलाफ औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का बयान बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के सामने भी दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस शनिवार रात डॉ. अनिल कुमार के उरवान स्थित उनके फार्महाउस पहुंची। जहां से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उन्हें पूछताछ के लिए तिलैया डैम थाना ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता से भी पूछताछ की। जिसने घटना के संबंध में कई अहम जानकारी दी है।

 महिला थाना में सिविल सर्जन से पूछताछ और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मेडिकल जांच के बाद, पुलिस ने सिविल सर्जन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: