उत्कल विवि में देर रात बम की आशंका से दहशत, पुलिस तैनात

  • Oct 12, 2026
Khabar East:Late-Night-Bomb-Scare-Triggers-Panic-At-Utkal-University-Police-Deployed
भुवनेश्वर,12 अक्टूबरः

वाणी विहार स्थित उत्कल विश्वविद्यालय परिसर में रविवार देर रात एक हॉस्टल के पास कथित तौर पर उपद्रवियों द्वारा देसी बम फेंके जाने के बाद दहशत फैल गई।

सूत्रों के अनुसार, बॉयज हॉस्टल नंबर-1 के पास तीन बम फेंके गए, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से हॉस्टल में रहने वाले छात्रों में भय का माहौल बन गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। कुछ छात्रों का कहना है कि धमाके की आवाज पटाखों की भी हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट के सही कारण की पुष्टि नहीं की है।

 घटना की सूचना मिलने पर भुवनेश्वर के डीसीपी सरवन विवेक एम परिसर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। डीसीपी ने आश्वासन दिया कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी।

 यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब छात्र संघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में पहले से ही तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल की दो प्लाटून तैनात की गई हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: