भाजपा उम्मीदवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है कांग्रेस, विरोध में फूंका पुतला

  • Dec 06, 2022
Khabar East:Congress-is-making-baseless-allegations-against-BJP-candidate-effigy-burnt-in-protest
दंतेवाड़ा, 06 दिसंबरः

भारतीय जनता युवा मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बारसुर के अटल चौक में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस द्वारा झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप के विरोध में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर कांग्रेस सरकार द्वारा झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह समझ चुकी है कि वह उपचुनाव बुरी तरह हार रही है। हार के डर से ही कांग्रेस ने बौखलाहट में भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया है व झारखंड पुलिस के साथ मिलकर ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसके विरोध में आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से सरकार का पुतला दहन किया है।

 इस दौरान जस्विर नेगी, भुनेश्वर भारद्वाज, बारसूर नपा अध्यक्ष उमेश्वर पुजारी, रामकृष्ण रेड्डी, बैसु मंडावी, पिसे वटी, बद्रीनाथ, सुभद्रा नेगी, कृष्णकांत शिवहरे, जितेंद्र वट्टी इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: