कोरापुट में स्कूल का मुख्य गेट गिरा, चार बच्चे घायल

  • Aug 06, 2026
Khabar East:Four-Children-Injured-After-School-Gate-Collapses-In-Koraput
कोरापुट,06 अगस्तः

कोरापुट जिले के नंदापुर ब्लॉक स्थित कलाडी उच्च प्राथमिक विद्यालय का मुख्य गेट गुरुवार को अचानक गिर जाने से चार छात्र घायल हो गए।

अभिभावकों नील खिल और पूर्णा खिल के अनुसार, उनके बच्चे घर से स्कूल गए थे। स्कूल में प्रवेश के दौरान जर्जर हालत में मौजूद लोहे का गेट और उससे जुड़ी सीमेंट की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में दो छात्र आ गए। घायलों की पहचान कक्षा तीन के छात्र कामेशा खिल और दीपक माझी के रूप में हुई है। हादसे में बाल वाटिका के दो अन्य बच्चे भी घायल हुए हैं

 घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मलबे से निकालकर नंदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी चारों बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

 स्कूल प्रशासन ने बताया कि गेट गिरने की घटना की सूचना नंदापुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को दे दी गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: