देवघर सेंट्रल जेल से नये कैदियों को अस्थाई जेल में किया जाएगा शिफ्ट

  • May 21, 2020
Khabar East:New-inmates-from-Deoghar-Central-Jail-to-be-shifted-to-Temporary-Jail
देवघर,21 मईः

केंद्रीय कारा में रह रहे कैदियों पर भी अब कोरोना का संकट मंडराने लगा है। प्रतिदिन एक-दो नये कैदी कारा में लाये जाते हैं। ऐसे में पहले से कारा में रह रहे कैदियों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। हालांकि विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। नये कैदियों के लिए अस्थाई जेल खोजा जा रहा है। इस संबंध में आईजी कारा के निर्देश पर देवघर केंद्रीय कारा के अधिकारी तैयारी में जुट गये हैं। देवघर केंद्रीय कारा के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि रिमांड होम को अस्थाई जेल के रूप में चिन्हित किया है। इस संबंध में एक प्रपोजल जिला उपायुक्त को भेजकर जेल प्रशासन को सौंपने का आग्रह किया गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द रिमांड होम चरकी पहाड़ी स्थित नये भवन में शिफ्ट हो जायेगा और तब इस रिमांड होम में नये बंदियों को रखा जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: