पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रभात मलिक घायल

  • Jun 16, 2026
Khabar East:Notorious-Criminal-Prabhat-Mallick-Injured-In-Police-Encounter-In-Keonjhar
केंदुझर,16 जूनः

ओडिशा के केंदुझर जिले में देर रात पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी प्रभात मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह मुठभेड़ सदर थाना क्षेत्र के महुलडिहिया जंगल के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, प्रभात मलिक लंबे समय से फरार चल रहा था और केंदुझर क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका था। डकैती के एक मामले में लूटी गई रकम की बरामदगी और पूछताछ के लिए पुलिस उसे बाउरीपड़ा जंगल ले गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि भागने के प्रयास के दौरान मलिक ने अपने पास छिपाकर रखे गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल प्रभात मलिक को तुरंत इलाज के लिए ेंदुझर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा (पिस्तौल) और 12 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रभात मलिक एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: