ओडिशा भाजपा ने घोषित की नई टीमः 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री,10 सचिव नियुक्त

  • Oct 16, 2025
Khabar East:Odisha-BJP-Announces-New-Office-Bearers-10-Vice-Presidents-4-General-Secretaries
भुवनेश्वर,16 अक्टूबरः

ओडिशा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं। पार्टी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 सचिव, और 2 कोषाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इस नई टीम से पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जमीनी स्तर पर कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई है।

उपाध्यक्षः

नई टीम में क्षेत्रीय संतुलन और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है।

नियुक्त उपाध्यक्ष हैं:

1. जतिन मोहंती

2. अशोक मिश्रा

3. कुसुम टेटे

4. रमेश चंद्र साहू

5. के. नारायण राव

6. शिवाजी मोहंती

7. भवेंद्र पंडा

8. सिप्रा वाजपेयी

9. सुदर्शन गोयल

10. विष्णु दास

महामंत्रीः

महामंत्रियों को संगठन के संचालन और नीति-निर्माण से जुड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

1. बिरंची त्रिपाठी

2. शारदा प्रसाद सतपथी

3. सीमांचल खटेई

4. पूर्णिमा प्रियदर्शिनी नायक

सचिव

सचिवों को विभिन्न मोर्चों और जिलों के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

1. सरोज कुमार कर

2. कालंदी सामल

3. स्मृति पटनायक

4. प्रीति प्रतिभा भोला

5. भगवान मोहंती

6. पिंकी प्रधान

7. रामचंद्र हांसदा

8. ममता सिंह

9. पृथ्वीराज महापात्र

10. स्मिता प्रधान

कोषाध्यक्ष और संयुक्त कोषाध्यक्ष

 1.अजय अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)

2. दिवाकर हरिचंदन (संयुक्त कोषाध्यक्ष)

संगठन की प्राथमिकताएं- भाजपा की नई टीम का उद्देश्य है संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। नई कार्यकारिणी में महिला, युवा, किसान और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देकर भाजपा ने संगठनात्मक समावेशिता पर बल दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: