भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी नुआपड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले में पार्टी के लिए कुल 40 प्रमुख नेता प्रचार करेंगे।
स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
सूची में भाजपा ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल, सांसद बैजयंत पंडा, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाति परिड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से भी कई नेताओं को सूची में शामिल किया है, जिनमें अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी के नाम उल्लेखनीय हैं।
गौरतलब है कि नुआपड़ा उपचुनाव 11 नवंबर को होना तय है, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। भाजपा ने इस उपचुनाव में दिवंगत बीजेडी विधायक राजेन्द्र ढोलकिया के पुत्र जय ढोलकिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी इस चुनाव को जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और उसके स्टार प्रचारक मतदाताओं को जोड़ने व उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट-
