केंद्र सरकार ने ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमितेंद्र नाथ सिन्हा को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) नियुक्त किया है।
2002 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वह नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तारीख से 10 जुलाई 2028 तक या सरकार के अगले आदेश तक बीएसएफ में आईजी के पद पर रहेंगे।
सिन्हा 11 जुलाई 2023 से पांच साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। उनका बीएसएफ में तबादला लैटरल शिफ्ट के आधार पर किया गया है और यह उनकी मौजूदा संयुक्त केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि का ही हिस्सा होगा।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले सिन्हा ने ओडिशा पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली थी। इनमें सीआईडी-क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जनरल का पद भी शामिल है।