लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापा

  • Jul 30, 2026
Khabar East:Raids-conducted-on-the-premises-of-the-Executive-Engineer-of-the-Minor-Irrigation-Department
रोहतास,30 जुलाईः

रोहतास में लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर यानी कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम छापेमारी करने पहुंची है। ईओयू के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। रोहतास जिले में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम और उनके डिहरी आवास पर छापेमारी किया गया। आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी है जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापेमारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई थी। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरविंद चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी से लोगों में हड़कंप मचा गया है। बांका में भी सरकारी सेवा में रहने के दौरान अकूत संपति इकट्ठा करने के आरोप में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के पैतृक आवास रजोन थाना के पिपराडीह गांव में आर्थिक अपराध विभाग ने कई घंटों तक छापेमारी की। इस दौरान अभियंता के घर से क्या कुछ बरामद हुआ है संबंधित पदाधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे।

 यह कार्रवाई जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्थित लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के घर पर हुई है। गौरतलब है कि अपनी सेवा के दौरान इनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर राज्य के चार जिले के छह ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: