लिंगराज मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान फर्जी पास पर होगी सख्त कार्रवाई

  • Feb 14, 2026
Khabar East:Strict-Action-Against-Fake-Passes-During-Mahashivaratri-At-Lingaraj-Temple-CP
भुवनेश्वर,14 फरवरीः

महाशिवरात्रि से पहले कमिश्नरेट पुलिस ने लिंगराज मंदिर में फर्जी प्रवेश पास के इस्तेमाल को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है। पुलस आयुक्त सुरेश देवदत्त सिंह ने श्रद्धालुओं और आम जनता को सोशल मीडिया पर फैल रहे पास बेचने के फर्जी दावों से सावधान रहने को कहा है।

कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि मंदिर प्रशासन ने जागर यात्रा और संबंधित अनुष्ठानों के लिए पास केवल सेवायतों को जारी किए हैं। हर असली पास में सत्यापन के लिए सुरक्षित क्यूआर कोड मौजूद है, जिससे उसकी नकल या फर्जी बनाना लगभग असंभव है।

उन्होंने कहा कि फर्जी पास के लिए कोई गुंजाइश नहीं होगी उन्होंने चेतावनी दी है कि नकली पास रखने या इस्तेमाल करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 यह अलर्ट तब जारी किया गया जब कुछ सेवायतों द्वारा सोशल मीडिया पर कथित तौर पर फर्जी पास दिखाए जाने की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आई, जिसके बाद निगरानी बढ़ा दी गई।

 श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें और किसी भी प्रकार के भुगतान वाले पास के प्रस्ताव से बचें। पर्व के दौरान व्यवस्था और पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और क्यूआर स्कैनिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: