पश्चिम बंगाल के सिलेबस में शामिल होंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी

  • Jul 07, 2026
Khabar East:Syama-Prasad-Mookerjee-to-be-included-in-West-Bengals-syllabus
कोलकाता,07 जुलाईः

पश्चिम बंगाल के शिक्षा पाठ्यक्रम में अगले शैक्षणिक सत्र से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को शामिल करने की पहल की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान पाठ्यक्रम में शामिल सिंगूर आंदोलन से जुड़े अध्याय की आवश्यकता पर भी सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि उस पर पुनर्विचार किया जाएगा। 125वीं जयंती पर किया बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह घोषणा सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर मित्रा इंस्टीट्यूशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की।

 उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के उन महत्वपूर्ण अध्यायों से परिचित कराना आवश्यक है, जिनका पश्चिम बंगाल और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पाठ्यक्रम समिति के समक्ष औपचारिक प्रस्ताव रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष से पाठ्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विभिन्न भूमिकाओं और योगदानों को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: