आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, छह घायल

  • Jun 24, 2026
Khabar East:Three-killed-six-injured-in-lightning-strike
गोड्डा,24 जूनः

जिला में आकाशीय बिजली के कहर से तीन लोगों की जान चली गयी है। वहीं इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज गोड्डा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे में मरने वालों में कॉलेज की छात्रा भी शामिल है। पहली घटना गोड्डा जिला के बसंतराय इलाके की है। जहां आईटीआई की छात्रा 20 वर्षीय शबाना खातून कॉलेज से लौट रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना महगामा थाना के बनरचूहा गांव की है। जहां मो। इम्तियाज (19 वर्ष) की मौत भी वज्रपात से हो गयी। इस घटना के बाद युवक को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महगामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने घटना की पुष्टि की।

 वहीं हनवारा थाना क्षेत्र में भी एक महिला जोहरा खातून (40 वर्ष) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। वहीं मौके पर मौजूद चार लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कैंथपुरा में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कुछ लोग घायल हुए हैं।इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को आकाशीय बिजली से बचने की सलाह देते हुए हरसंभव घर में रहने की सलाह दी गयी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: