भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह का चतरा में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

  • Mar 25, 2024
Khabar East:Workers-gave-a-grand-welcome-to-BJP-candidate-Kalicharan-Singh-in-Chatra
चतरा,25 मार्चः

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चतरा लोकसभा प्रत्याशी बनाये गए कालीचरण सिंह दिल्ली से चतरा पहुंचे। चतरा में कालीचरण सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। आपको बता दें कि कालीचरण सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिले के कद्दावर नेता हैं। उनके चतरा आते ही उनके आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। वहीं भाजपा के चतरा लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने भाजपा प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर इतनी बड़ी जिम्मेवारी केंद्रीय नेतृत्व ने सौंपा है। इस विश्वास और जिम्मेवारी का मैं पूरी तन्मयता से निर्वहन करुं।

  उन्होंने प्रत्याशी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि किसी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता के लिए इससे बड़ा कोई और सम्मान नहीं हो सकता। मैं प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व का जन्म-जन्मांतर ही नहीं बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी भी आभार जाताऊं तो कम होगा। कालीचरण सिंह ने कहा है कि1957के बाद पहली बार चतरा संसदीय क्षेत्र के रहने वाले किसी कार्यकर्ता और व्यक्ति को किसी केंद्रीय पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यह अपने आप में न सिर्फ सौभाग्य की बात है,बल्कि चतरा की जनता के स्वाभिमान का भी बात है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: