अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन

  • Aug 23, 2026
Khabar East:PM-Modis-birthday-to-be-celebrated-as-Annapurna-Diwas
कोलकाता,23 अगस्तः

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन अब पश्चिम बंगाल में बड़े ही खास अंदाज में मनाया जाएगा। पीएम मोदी के जन्मदिवस यानी 17 सितंबर को अब पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा दिवसके रूप में मनाने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अब से 17 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अन्नपूर्णा योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने वाले लाभार्थियों को साथ लेकर यह दिवस मनाया जाएगा। वहीं जिन महिलाओं को अभी तक अन्नपूर्णा योजनाका भत्ता नहीं मिला है, उन्हें आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 25 से 30 लाख और महिलाएं इस योजना के लिए वैध साबित होती हैं तो राज्य सरकार उन्हें भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी।

 मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जिन इलाकों में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, वहां कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक महिलाएं लक्ष्मी भंडारयोजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। उन वंचित महिलाओं और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि 20-25 लोगों को इकट्ठा करके मीडिया के सामने लेक्चर देने पर शुभेंदु अधिकारी झुकने वाला नहीं है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: