ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.19 करोड़ की ठगी

  • Aug 23, 2026
Khabar East:₹119-crore-fraud-under-the-pretext-of-online-trading
पटना,23 अगस्तः

राजधानी पटना में ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर पटना के एक शख्स से 1.19 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है जगदेवपथ निवासी अब्दुल एजाज अजहर जमील ने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है शिकायतकर्ता ने मामले में एफआईआर दर्ज कर रकम की रिकवरी के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की हैपीड़ित के अनुसार, सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग विज्ञापन दिखाने के बाद कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क किया आरोप है कि खुद को इन कंपनियों से जुड़ा बताने वाले लोगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाया इसके बाद कई ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया गया

 शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में एप के माध्यम से निवेश की गई रकम में से कुछ पैसे निकालने की अनुमति दी गई इससे उन्हें संबंधित लोगों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर भरोसा हो गया इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई शिकायत के मुताबिक, एक के नाम पर 79 लाख 56 हजार 451 रुपये और दूसरे के नाम पर 39 लाख 96 हजार 593 रुपये ट्रांसफर कराए गएइस तरह कुल 1 करोड़ 19 लाख 53 हजार 44 रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करने का दावा शिकायतकर्ता ने किया है

  आरोप है कि रकम निवेश करने के बाद संबंधित ट्रेडिंग एप पर भारी मुनाफा दिखाया गया जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम और कथित मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की, तो निकासी पर रोक लगा दी गई इसके बाद कथित मुनाफे की राशि निकालने के लिए 20 प्रतिशत भुगतान करने की शर्त रखी गईशिकायतकर्ता ने पुलिस को उन लोगों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारियां भी उपलब्ध कराई हैं, जो कथित तौर पर सबसे बड़े विदेशी वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स और वित्तीय ट्रेडिंग से जुड़ी सेवाएं देने वाली कंपनी से जुड़े होने का दावा कर रहे थे इनमें कुणाल, सोनल, गुल और अनन्या समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं

Author Image

Khabar East

  • Tags: