ओडिशा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

  • Apr 29, 2026
Khabar East:Tight-Security-In-Place-Ahead-Of-Odisha-Assemblys-Special-Session-On-Womens-Bill-Tomorrow
भुवनेश्वर,29 अप्रैलः

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर 30 अप्रैल को होने वाले ओडिशा विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र से पहले व्यापक और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 70 प्लाटून पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। विधानसभा परिसर को तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। नियमित पुलिस बल के अलावा स्पेशल टैक्टिकल यूनिट (STU), डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 इसके अलावा, लोगों और वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए लोअर पीएमजी स्क्वायर इलाके में धारा 144 लागू किए जाने की संभावना है।

 उल्लेखनीय है कि विधानसभा का यह विशेष एकदिवसीय सत्र 30 अप्रैल की सुबह 11 बजे शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, सत्र में भारत के लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका और योगदान पर चर्चा की जाएगी, जिसमें विशेष रूप से महिला आरक्षण विधेयक पर फोकस रहेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: