केंदुझर जिला के आनंदपुर उपखंड अंतर्गत सोसो थाना क्षेत्र के कांतिकाड़िया गांव से भाई-भाई के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई अमर जेना ने थकान के कारण जाने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज छोटे भाई आकाश जेना ने अचानक कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया।
हमले में अमर जेना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत आनंदपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है।