चुनावी हिंसा के बीच बंगाल की 142 सीटों पर बंपर वोटिंग

  • Apr 29, 2026
Khabar East:Bumper-Voting-on-142-Seats-in-Bengal-Amidst-Electoral-Violence
कोलकाता,29 अप्रैलः

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच मतदान ताबड़तोड़ चल रहा है। आठ जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। हालांकि वोटिंग की की स्पीड पहले चरण की तुलना में थोड़ी धीमी है। चुनाव आयोग की ओर से दोपहर एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक, अब तक 61.11 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ था। अगर तुलना करें तो पहले चरण में सुबह 9 बजे तक जहां 18.76 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी, वहीं दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग हुई यानी पहले फेज में 0.37 फीसदी वोटिंग हुई थी। अगर 11 बजे तक के आंकड़ों में तुलना करें तो पहले चरण में जहां 41.11 फीसदी मतदान हुआ था।

 वहीं दूसरे चरण में यानी आज 39.97 फीसदी ही मतदान हुआ। यानी चार घंटों में दोनों चरणों के मतदान में 1.14 फीसदी का अंतर रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में 1.14 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई थी। दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों को देखें तो 23 अप्रैल को यानी पहल चरण में 62.18 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी, लेकिन दूसरे चरण में इस समय तक 61.11 फीसदी वोटिंग हुई है यानी एक बजे तक के आंकड़ों में 1.07 फीसदी का अंतर रिकॉर्ड हुआ है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: